सबदेईया गांव में आगजनी के बाद अपने जलकर नष्ट हुए सामान। संवाद
वॉल्टरगंज। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सबदेईया कला गांव में शुक्रवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया, इससे छह रिहायशी झोपड़ी राख हो गईं। इससे गृहस्थी के सभी सामान जल गए।
बता दें कि सबदेईया कला गांव निवासी ज्ञानदास गुप्ता, परमात्मा गुप्ता, भागीरथी, राजेंद्र प्रसाद, दीपक व राजेंद्र प्रसाद पुत्र मगरू की झोपड़ी में जली है। भागीरथी की बहू गंगोत्री का चार क्विंटल चावल, दो तख्ता, बेड, चार सोने के तथा दो चांदी के जेवर, पैन, आधार, पासबुक, खतौनी, गेहूं, कपड़ा तथा 50 हजार नकदी जल गई। वहीं लालजी के बेटी पूनम की शादी 21 अप्रैल को होने वाली है। इसकी तैयारी में लाए गए सभी सामान जल गए हैं।
लेखपाल महेंद्र सिंह ने बताया कि अग्नि पीड़ितों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट तहसील को भेज दी जाएगी। संवाद