फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोर की हत्या के आरोप में छह दोस्त नामजद

Wed, 03 Dec 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के सिल्लो गांव में होली के दरम्यान 16 वर्षीय श्रीनाथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मंगलवार को उस समय नया मोड़ आ गया जब पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उसके छह दोस्तों पर हत्या का एफआईआर दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि होली खेलने के बहाने अपने साथ बुलाए गए दोस्तों ने श्रीनाथ (16) को मौत के घाट उतार दिया और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को बगीचे में पेड़ से लटका दिया।
इस संबंध में मृतक श्रीनाथ की मां प्रमिला पत्नी रामदरश ने न्यायालय में दाखिल किए प्रार्थनापत्र में बताया कि 14 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे उनके बेटे को गांव के रितिक चौधरी, अंकुर चौधरी, रामरतन चौधरी, सेवक शर्मा, रिशू चौधरी और रंजीत विश्वकर्मा जबरन अपने साथ होली खेलने के लिए ले साथ ले गए। आरोप है कि श्रीनाथ जाने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन आरोपियों ने उसे जबरदस्ती ले जाकर हत्या कर दी। कुछ समय बाद गांव के लोग उसकी लाश बगीचे में लटका देखा। मां का आरोप है कि हत्या की इस वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए ऐसा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें