फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो पक्षों में मारपीट छह गिरफ्तार

Sat, 17 Jan 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थाना ग्राम बगही में 15 जनवरी को दो पक्षों में हुई मारपीट के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी आरोपी जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पक्ष के मरवटिया निवासी जीत चौधरी, लालजी, संतकबीरनगर जिले थाना महुली के कठैचा नाथनगर निवासी दीप, जबकि दूसरे पक्ष के लालगंज थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी अमर सिंह पटेल, भीमसेन पटेल और श्रवण चौधरी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, श्रवण चौधरी का नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में आया था।
पुलिस के अनुसार, 15 जनवरी को ग्राम बगही मोड़ पर चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। दोनों पक्षों को चोटें आई थीं। इस मामले में दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार नेतृत्व में पुलिस टीम ने मारपीट के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें