फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में छह आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के मामले में छह आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

पैकोलिया। थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया दुर्वासा गांव में पुरानी रंजिश में हुए दो गुटों में संघर्ष के मामले में पुलिस ने सोमवार को लालपुर पंडित चौराहा से छह को गिरफ्तार कर लिया। मामले में सोलह नामजद और पांच अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
मिश्रौलिया दुर्वासा गांव में बीते तीस जून को पुरानी रंजिश में दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई थी। गांव निवासी राजीव कुमार का आरोप है कि घटना की सूचना पैकोलिया पुलिस को सूचना देकर दोपहर बाद घर पहुंचा, तभी फिर से विपक्षियों ने हमला कर दिया। उनको और उनके भाई को पीटने के साथ ही एक महिला को पीटकर बेहोश कर दिया था। तहरीर पर 16 नामजद और पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में आरोपित मिश्रौलिया दुर्वासा निवासी गुलशन, अजय, विजय, लवकुश, गंगाराम और थाना क्षेत्र के सौरूपुर गांव निवासी शिवकुमार को लालपुर पंडित तिराहे से पकड़ा गया है। सभी किसी वाहन से भागने के फिराक में थे। आरोपितों को न्यायालय भेजा गया है। अन्य आरोपितों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें