फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सिपाही घायल
विज्ञापन

गोटवा/नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र में मेहनिया के पास सोमवार की भोर में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने इनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश की चलाई गोली सिपाही प्रशांत पांडेय को छूकर निकल गई। फिर पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके बाद उसे घेर कर पकड़ लिया गया।
सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़ा गया बदमाश कप्तानगंज में बीते तीन अप्रैल को आशा से हुई लूट समेत 18 मामलों में वांछित है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि नगर थाने के ग्राम नरायनपुर निवासी श्याम सुंदर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर श्याम की कई दिनों से तलाश चल रही थी। वह लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा था। ऐसे में उसकी तलाश के लिए नगर और कप्तानगंज थाने के साथ एंटी थेफ्ट टीम को लगाया गया। सोमवार की भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि श्याम की लोकेशन मेहनिया गांव के पास मिल रही है। टीम उसकी तलाश में पहुंची तो वह बाइक से मेहनिया मोड़ के पास मिल गया।
विज्ञापन

उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने फायर कर दिया। इस पर पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली श्याम के दाहिने पैर में लगी। वहीं, बदमाश की गोली सिपाही प्रशांत पांडेय के दाहिने हाथ को छूकर निकल गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्याम के पास से एक बाइक, तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में श्याम सुंदर ने बताया कि जिस बाइक के साथ वह पकड़ा गया है, वह उसने सितंबर 2018 में बस्ती बार एसोसिएशन के सामने से चोरी की थी। उसके बाद बीते तीन अप्रैल को सीएचसी कप्तानगंज के पास से आशा वर्कर से लूट की। इस वारदात में उसके साथ पिंटू शुक्ला निवासी थाना दुबौलिया भी साथ था। आशा के बैग में दस हजार रुपये, एक टूटा लॉकेट तथा कागजात मिले थे।
विज्ञापन

लाकेट पिंटू शुक्ला को दे दिया था, जबकि रुपये उसने ले लिए थे। रुपये खर्च हो चुके हैं। बैग व कागजात कुआनो नदी में दुबौलिया की तरफ भागते समय फेंक दिया था। श्याम सुंदर पर लालगंज, नगर, कलवारी और दुबौलिया थाने में 18 मुकदमे दर्ज हैं। ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देने के बाद से वह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें