फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रास्ते से कब्जा हटवाने के लिए बच्चों-महिलाओं के साथ धरना

विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देते ग्रामीण स्रोत स्वंय
विज्ञापन
महराजगंज। हर्रैया तहसील के भरवलिया गांव में रास्ते को लेकर विवाद गहरा गया है। नवीन परती की भूमि पर आम रास्ते पर टिनशेड रखने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण बुधवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। धरने में पुरुषों और महिलाओं के साथ गांव के स्कूली बच्चे भी शामिल हुए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, नवीन परती की भूमि पर गांव के लोगों के आवागमन का रास्ता है। पूर्व में नायब तहसीलदार शालिनी पटेल ने मौके का निरीक्षण किया था। इसके बाद रास्ते पर मिट्टी डलवाकर आवागमन बहाल कराया गया था। बाद में दोबारा टिनशेड डालकर रास्ता बाधित कर दिया गया। रास्ता बंद होने से स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी हो रही है। गांव के लोगों का सामान्य आवागमन भी प्रभावित है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लिए यह प्रमुख रास्ता है। इसके बाधित होने से लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर महिलाएं, पुरुष और स्कूली बच्चे तहसील पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की स्थलीय जांच कराने, नियमानुसार अतिक्रमण हटवाने और रास्ते पर आवागमन बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें