बस्ती। सात साल पुराने संगीन मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी अभिनंदन ने तीन सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया है।
एसआईटी की कमान एएसपी श्यामकांत को सौंपी गई है, जबकि टीम में सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी और एसएचओ पैकोलिया केके साहू को शामिल किया गया है। पैकोलिया थाने में वर्ष 2018 में शिव कुमार निवासी नसरतनगर, थाना शाहजाद नगर जनपद रामपुर पर कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। संवाद