चलती बस में पीछे लटककर स्टंट करता व्यक्ति- स्रोत- सोशल मीडिया
बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेहद खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। गोरखपुर डिपो की चलती हुई बस में पीछे बंपर पर लटक कर चल रहे व्यक्ति को देखकर लोग हैरान रह गए।
गोरखपुर डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस के पीछे बंपर पर खड़ा होकर बस की बॉडी से चिपककर एक युवक खतरनाक तरीके से यात्रा करता दिखा। पीछे चल रही कार में बैठे युवकों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद यह वीडियो वायरल होने लगा। लोगों ने कहा कि इस तरह का स्टंट किसी भी क्षण बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। संवाद