फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्थानांतरण के बाद चर्चा में साहब...घर से मंगाई गईं फाइलें

Thu, 13 Mar 2025 09:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मंडल मुख्यालय पर तैनात एक मंडल स्तरीय अधिकारी का कारनामा उनके स्थानांतरण होते ही चर्चा में आ गया। फाइलों के निस्तारण के लिए पहले से चढ़ावा चढ़ाने वाले लोग साहब के स्थानांतरण के बाद असमंजस में पड़ गए।
विज्ञापन

उधर, साहब भी नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद कुछ मामलों को निपटाने के लिए यहां आ गए। प्रकरण उनसे बड़े ओहदे के एक उच्चाधिकारी के संज्ञान में आ गया। आनन-फानन में स्थानांतरित अधिकारी के आवास से सभी फाइलें तलब कर ली गई हैं।
चर्चा पर गौर करें तो वह अधिकारी पिछले सप्ताह गैर जनपद के लिए स्थानांतरित हो गए। उनके पास तमाम फाइलें लंबित रहीं, जिसका चार्ज उन्होंने नहीं दिया और फाइल अपने आवास पर ही रखे रहे। उधर, नई तैनाती स्थल पर कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि कुछ फाइलों पर अच्छा खासा चढ़ावा भी चढ़ा दिया गया था। इन्हें जैसे ही यह पता चला कि साहब अब स्थानांतरित हो चुके हैं तो दौड़भाग तेज कर दी। मगर कार्यालय में कोई भी कर्मचारी या अधिकारी प्रकरण जानने के बाद भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसी बीच एक कद्दावर नेता ने प्रकरण की जानकारी स्थानांतरित अधिकारी से बड़े ओहदे वाले साहब को दे दी।
वह तत्काल विभाग की किरकिरी होने से बचाव के पक्ष में आ गए। बताया जा रहा है कि आनन-फानन स्थानांतरित अधिकारी को बड़े साहब ने तलब कर लिया। उनसे उनके आवास पर रखी फाइलें एक दिन पहले बुधवार को ले ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें