भानपुर। एसआईआर के तहत नो-मैपिंग के तहत नोटिस पाने वाले मतदाताओं के लिए तहसील में निर्वाचन कार्यालय के सामने बना हेल्प डेस्क लोगों को 2003 की मतदाता सूची का प्रिंट आउट मौके पर ही उपलब्ध कराकर उन्हें अपने माता-पिता का नाम खोजने में मदद कर रहा है। नरखोरिया बूथ से नोटिस पाकर तहसील आईं जहाना खातून ने बताया कि उनका नाम 2003 की मतदाता सूची में था, मगर मैपिंग न हो पाने से नोटिस मिला है। संवाद
-
नो-मैपिंग मतदाताओं का साक्ष्य जांचने पहुंचे बीडीओ
कलवारी। कुदरहा ब्लॉक क्षेत्र के बूथ संख्या 327 व 328 कंपोजिट विद्यालय चकदहा में बृहस्पतिवार को नो-मैपिंग मतदाताओं के साक्ष्य की जांच करने के लिए बीडीओ कुदरहा आलोक कुमार पंकज पहुंचे। उन्होंने बताया कि बूथ संख्या 327 पर 19 तथा 328 पर 32 मतदाता नो-मैपिंग के हैं। मतदाताओं से साक्ष्य लेकर पोर्टल पर अपडेट किए जा रहे हैं। संवाद