फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एसआईआर ने उलझा...परदेस से भागे आ रहे मतदाता

विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर के कार्यालय मेे नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई का निरीक्षण करते एसडीएम।
विज्ञापन
बस्ती। एसआईआर के आलेख्य प्रकाशन के बाद नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की सांसत बढ़ गई है। ऐसे मतदाताओं की संख्या जिले में 1.13 लाख है। इन्हें नोटिस भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में एसआईआर से वंचित रह जाने के डर से लोग परदेश से भागे-दौड़े अपने घर चले आ रहे हैं। इनमें खुद को वैध मतदाता साबित करने की होड़ मची है। परिवार रजिस्टर की नकल निकलवाने के लिए भीड़ भी जुट रही है। बीएलओ की खोज में नो-मैपिंग वाले मतदाता दिनभर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को प्रशासन नोटिस थमा रहा है। जवाब देने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। लिहाजा मतदाता बनने से रह गए लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नगर बाजार की रहने वाली जमीला खातून का नाम एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से हटा दिया गया है। इनका परिवार वर्तमान में मुंबई में रहता है। इस तरह हजारों की संख्या में लोग ब्लॉक से लेकर तहसील का चक्कर काट रहे हैं।
बुधवार को सदर तहसील मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाले पुरानी बाजार क्षेत्र के रहने वाले सोहन ने बताया कि वह दिल्ली में रहते हैं। पूरा परिवार यहीं रहता है। इसके बावजूद उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए दिल्ली से आया हूं। बताया जा रहा है कि वर्ष 2003 के बाद मतदाता बनने वालों को अपने माता-पिता, दादा-दादी में से किसी एक का इपिक संख्या और क्रमांक संख्या, भाग संख्या और निर्वाचन क्षेत्र संख्या फार्म में भरना था।
विज्ञापन

यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी तमाम मतदाता नो-मैपिंग की श्रेणी में आ चुके हैं। अब इन मतदाताओं से संबंधित निवास स्थल से जुड़ी आईडी, हाईस्कूल की मार्कशीट आदि प्रपत्र मांगे जा रहे हैं। इन्हें बनवाने में नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को खूब मशक्कत करनी पड़ रही है।


नो मैपिंग मतदाताओं के जांचे गए साक्ष्य


भानपुर। रुधौली विधानसभा के विभिन्न बूथ के नो मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी किए गए नोटिस पर बुधवार को तहसील, ब्लॉक और बीआरसी पर नामित अधिकारियों ने सुनवाई की और उनके साक्ष्यों की जांच की। तहसील में तहसीलदार, नायब तहसीलदार व चकबंदी अधिकारी के साथ ब्लाक में बीडीओ, खंड शिक्षा अधिकारी और एडीओ पंचायत ने सुनवाई कर मतदाताओं के साक्ष्य की जांच की। बीआरसी रामनगर में खंड शिक्षा अधिकारी बडकऊ वर्मा ने बूथ संख्या 122 बेलगडी के 39 नौ मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई की और समस्या का समाधान कराया। उधर, नो मैपिंग मतदाताओं की समस्याओं का ईआरओ की ओर से की जा रही सुनवाई का एसडीएम हिमांशु कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं को पूरी तरह से सहयोग करने का ईआरओ को निर्देश दिए। संवाद
कोट

नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की सहायक निर्वाचन अधिकारी सुनवाई कर मामले का निस्तारण करेंगे। यदि कोई मतदाता कहीं शिफ्ट होना चाहता है तो इसके लिए फार्म आठ भरने का विकल्प है।
विज्ञापन

-प्रतिपाल सिंह चौहान, एडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें