फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर सन्नाटा, अंदर मौखिक नकल

Sat, 18 Mar 2017 12:14 AM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परीक्षा देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले के 193 केंद्रों पर  चल रही है। दो दिन में हाईस्कूल और इंटर मिलाकर 8537 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिसमें हाईस्कूल के 5342 और इंटर 3195 छात्र शामिल हैं। 
विज्ञापन

शुक्रवार को गृह विज्ञान इंटर के पेपर में एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ा गया। डीएम प्रभु नरायन सिंह ने 10 मार्च को जिले में केन्द्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया था। लेकिन उसका असर दिखाई नहीं दे रहा है। परीक्षा कक्ष में मौखिक नकल का धंधा चल रहा है। जबकि बाहर केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहता है। कई स्कूलों पर नकल के नाम पर अभिभावकों से सुविधा शुल्क लिया जा रहा है। अभिभावक विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बावजूद नकल का धंधा चल रहा है। विभाग में पकड़ होने से नकल माफियों का हौसला बुलंद है। खुले आम विभाग को चुनौती दे रहे हैं। 
  सचल दस्ते की टीम ने एचएलबी इंटर कॉलेज हलुवा में शिक्षक सूर्यपाल व दीपक और अनुचर संजय के केंद्र पर संदिग्ध परिस्थिति में पाए जाने पर केन्द्र व्यवस्थापक राज कुमार वर्मा से तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। जबकि तेनुआ टिनिच में शिक्षक दिनेश कुमार के पास से नकल सामग्री बरामद हुई। उनके विरुद्घ कार्रवाई की संस्तुति की जा रही है। 
विज्ञापन

छात्रा रस्टीकेट की गई
जीआईसी के प्रवक्ता एसबी सिंह की टीम ने एचएलबी इंटर कॉलेज हुलआ में एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़े जाने पर रस्टीकेट कर दिया। जबकि दो शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक काईवाई के लिए लिखा है। सचल दस्ते में एडीआईओएस हेंमत राव ने भानपुर तहसील के मदनसेन बालिका इंटर कॉलेज सोनहा और आदर्श ग्राम विकास इंटर कालेज बनकसिया मझौवा में सुबह की पाली में निरीक्षण किया। जहां पर कई परीक्षार्थी प्रश्नन एक उत्तर कापी में एक जैसा लिखा मिला। इस पर उन्होंने विद्यालय के केन्द्र व्यवस्थापक को हटाने की संस्तुति की है। साथ ही बच्चों की कापियों को संघन निरीक्षण के लिए लिखा है। इसी क्रम में गोस्वामी तुलसीदास उमावि. मझौवा लाला खजुरी में जांच किया। 
 प्रवेश पत्र पर फोटो के बिना पहुंचे परीक्षार्थी 
हर्रैया तहसील के चौधरी चरण सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज पदमापुर पांडवनगर में बृहस्पतिवार को हिंदी पेपर में हाईस्कूल परीक्षा केन्द्र पर फर्जी छात्र अंदर जा रहे थे।  केन्द्र व्यवस्थापक राम सरन चौधरी ने बताया कि केन्द्र पर नरेंद्र प्रसाद मिश्र शांती देवी इंटर कॉलेज बढ़नी के छात्र परीक्षा देने आए थे। लेकिन उनके प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं लगी थी। गेट पर जांच व पूछताछ करने पर जानकारी नहीं दे पाए। गेट से ही उन्हें बाहर कर दिया गया। सभी दूसरे के जगह परीक्षा देना चाह रहे थे। अब तक 28 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया।  
नकल विहीन परीक्षा में लगा प्रशासनयूपी बोर्ड को नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए 20 चार जोनल व 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट और पांच सचल दस्तो की टीम केन्द्रों पर निरीक्षण कर रही है। एडीआईओएस डॉ. राजेश कुमार आर्य ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराना प्राथमिकता है। केन्द्र व्यवस्थापकों को कड़ाई से बोर्ड के नियमावली का पालन कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें