फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फुटहिया अस्थायी बस अड्डे पर पसरा रहा सन्नाटा

Thu, 30 Jan 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ से श्रद्धालुओं के जाने का सिलसिला थम गया है। नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया पर बने अस्थायी बस अड्डे में सन्नाटा पसरा रहा। न कोई वाहन दिखे और न ही कुंभ स्नान करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का जत्था दिखा।
विज्ञापन

गोरखपुर की तरफ से आकर अयोध्या मार्ग पर जाने वाले वाहनों का फुटहिया से डायवर्जन किया जा रहा है। पिछले दिनों की अपेक्षा वहां भी जाम जैसी स्थिति नहीं दिखी। वाहनों को आंबेडकरनगर रूट से भेजा जा रहा था। बस्ती से कप्तानगंज, हर्रैया, बभनान, महराजगंज आदि जगहों पर जाने वाले छोटे वाहनों को सिर्फ हाईवे पर जाने की अनुमति प्रशासन ने दी है। हालांकि, डायवर्जन खुलने के इंतजार में फुटहिया से महरीपुर तक चालकों ने ट्रक सड़क के बगल ही खड़ा कर रखा है। ट्रक चालकों ने बताया कि तीन फरवरी को डायवर्जन खुलने के बाद वे लोग गंतव्य को रवाना होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें