फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवक को चाकू सटाकर घर से जेवर और नकदी चोरी

Thu, 30 Jan 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौर (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में लघुशंका करने के लिए उठे युवक को घात लगाकर बैठे चार लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद चाकू सटाकर घर में चोरी की। इसकी भनक घर में किसी और नहीं लगी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। छानबीन में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुरुषोत्तमपुर निवासी रमेश कुमार कश्यप पुत्र रामदास ने तहरीर देकर बताया है कि मंगलवार की देर रात करीब 11:30 बजे उनका बेटा ओमप्रकाश घर के पिछले हिस्से में सो रहा था। वह लघुशंका करने के लिए बाहर निकला। तभी पहले से घात लगाकर बैठे चार लोगों में से दो लोगों ने पकड़ लिया और मुंह दबाकर चाकू सटा दिया। इसके बाद कमरे में रखा बक्सा खोलकर उसमें बैग में रखे सोने व चांदी के जेवरात और एक हजार रुपये निकाल लिए। कपड़ों को इधर-उधर फेंक दिया। इसके बाद सभी भाग निकले। छूटने पर ओमप्रकाश ने शोर मचाया तो गांव के लोग जुट गए। तब तक आरोपी भाग चुके थे। डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी गई। गौर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। एसओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें