फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन: शहर से लेकर गांव तक सन्नाटा

विज्ञापन
रोडवेज तिराहे पर इक्का-दुक्का लोग आते-जाते दिखे। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
शहर से लेकर गांव तक सन्नाटा
विज्ञापन

बस्ती। लॉकडाउन का दूसरा चरण शनिवार से शुरू हुआ। इसके चलते शहर, मजरों व कस्बों की दुकानें बंद रहीं। शहर की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लेकिन हाईवे गुलजार रहा।
शहरी क्षेत्र के पेट्रोल पंप खुले रहे। लेकिन छिटपुट छोड़ कहीं भीड़ नहीं नजर आई। लॉकडाउन के चलते शहरी क्षेत्र में लोग घरों में कैद रहे। केवल जरूरत के लिए ही लोग सड़क पर नजर आए। हाईवे पर बसों, ट्रकों व अन्य वाहनों की आवाजाही होती रही। डीएम ने शासन के निर्देश पर शनिवार व रविवार को जिले भर में लॉकडाउन घोषित किया है। लॉकडाउन में केवल जरूरत के लिए लोगों के निकलने की अनुमति है। सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे। वहीं बाजार भी बंद रहेगा। जबकि शराब की दुकानों को भी बंद रखा गया है। केवल जरूरत के सामानों वाली दुकान खोलने की अनुमति है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के गांधी नगर, पुरानी बस्ती, पांडेय बाजार, सब्जी मंडी, मीट व मछली मंडी के अलावा सर्राफा दुकान बंद रहीं। सुबह दूध व ब्रेड के लिए दुकानें खोली गईं, मगर दस बजे के बाद वहां भी बंद लागू हो गया। पेट्रोल पंप तो खुले, मगर उन पर भीड़ नहीं रही। बैंकों में भी बंदी का असर रहा। छिटपुट को छोड़ शाखाओं में ग्राहक नहीं पहुंचे। धार्मिक स्थल भी खुले रहे, मगर शहरी क्षेत्र में कहीं भी किसी धार्मिक स्थल में श्रद्धालु नहीं पहुंचे। कप्तानगंज, हर्रैया, महराजगंज, भानपुर, मुंडेरवा, ओडवारा, सोनहा, सल्टौआ, वाल्टरगंज, दुबौलिया, नगर बाजार, गौर बाजार, सिकंदरपुर, छावनी, विक्रमजोत, परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में लॉकडाउन का असर रहा। गांवों से सवारियां न आने के कारण परिवहन निगम की बसें दिन भर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार कोरोना वायरस से बचने के लिए और लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर प्रभारी निरीक्षक सोनहा राजेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को कस्बे में वाहनों की जांच की। क्षेत्र के भानपुर, बडोखर, करमहिया, नरखोरिया, असनहरा, दुबौली, पचमोहनी, सल्टौआ गोपालपुर, बरगदवा, भिरिया, चौकवा, चक्कर, जहलीपुर, हरिहरपुर, शंकरपुर सहित तमाम स्थानों पर माइक से लोगों को जागरूक किया। बताया कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए लाकडाउन किया गया है। इसके पालन को कहा। प्रभारी निरीक्षक ने बेवजह घर से बाहर न न िकलने की चेतावनी भी दी। इस दौरान दस वाहनों का चालान किया गया। इस मौके पर एसआई रामा यादव, सुरेश कुमार कुशवाहा, दान बहादुर पांडेय, चंद्रशेखर पांडेय, अनिल यादव आदि भी क्षेत्र में भ्रमण किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें