फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे हफ्ते न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने के संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे हफ्ते न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने के संकेत
विज्ञापन

बस्ती। कई दिनों से छाए बादल छंटते ही मौसम की तासीर बदल गई। गलन से अकड़ रही शरीर को मानो संजीवनी मिल गई हो। धूप होने से अधिकतम तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मगर मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रात व सुबह-शाम की ठिठुरन में कमी के आसार नहीं हैं। न्यूनतम तापमान पूरे हफ्ते 10 डिग्री से नीचे रहने के संकेत हैं।
चिकित्सकों ने ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार ठंडक से रविवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। हालांकि अवकाश का दिन होने की वजह से लोगों ने बाजार में निकलने से घर में रहना बेहतर समझा। यही वजह रही कि गांधीनगर, मंगलबाजार, रोडवेज, दक्षिण दरवाजा जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी दुकानों पर कम लोग दिखे। आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विभाग से जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान के मुताबिक, एक से तीन किमी प्रतिघंटे की गति से दक्षिणी-पश्चिमी हवा चलने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार हवा की गति कम होने पर कोहरा छाएगा। औसत तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, रविवार की रात व भोर के तीन बजे तक न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री तक रहेगा, लेकिन इसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवा तेज होने से पारा एकाएक चार डिग्री नीचे गिरे सकता है। हालांकि सोमवार सुबह सात बजे के बाद धूप निकलते ही तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाएगा। दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें