फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निवास प्रमाण पत्र के आवेदनों की आई बाढ़

Thu, 04 Dec 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के शुरू होते ही स्थानीय तहसील क्षेत्र के गांवों में निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदनों की बाढ़ सी आ गई है। निवास के इन आवेदनों में अधिकांश आवेदन दूर-दराज के शहरों में मजदूरी अथवा व्यवसाय में लगे लोगों के हैं।
विज्ञापन

वहीं से पूरे परिवार के लिए अलग-अलग निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर रहे हैं। ऐसे लोगों के आधार कार्ड भी यहां के नहीं है। लेकिन, वह जहां रह रहे हैं, वहां के वर्ष 2003 की मतदाता सूची में स्वयं अथवा परिजनों के नाम न होने से वह गांव से ही जुड़ना चाहते हैं। ऐसा वर्ष 2003 के मतदाता सूची में उनके स्वयं की अथवा पूर्वजों के नाम की बाध्यता के चलते वह गांव से जुड़ना श्रेयस्कर समझते हैं।
लेखपाल संघ इटवा तहसील के मंत्री नवीन चौधरी कहते हैं कि एसआईआर अभियान की शुरुआत होने के बाद निवास प्रमाण पत्र के आवेदनों में काफी वृद्धि हुई है। हालत यह है कि घर में जितने परिवार हैं। निवास के लिए सभी ने अलग-अलग आवेदन कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें