फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी टूर गाइड गिरफ्तार

Thu, 04 Dec 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु नगर पालिका नंबर तीन के तिलौराकोट दरबार परिसर के बाहर 17 वर्षीय किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

आरोप है कि तिलौराकोट घूमने गई पीड़ित लड़की को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने के आरोप में स्थानीय टूर गाइड राहुल मल्लाह (20) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कपिलवस्तु नगर पालिका वार्ड नंबर तीन तिलौरी निवासी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वारदात बीते रविवार की है। आरोप है कि कपिलवस्तु नगर पालिका वार्ड नंबर तीन तिलौराकोट का रहने वाला आरोपी राहुल लड़की को डरा-धमकाकर तिलौराकोट दरबार के बाहर झाडि़यों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की अपने जीजा से मिलने तिलौराकोट गई थी। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने किशोरी का एक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें