फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिद्धार्थनगर ने विक्रमजोत को 28 रन से किया पराजित

Sun, 01 Feb 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रणजीत सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते सपा विधायक कविंद्र च
विज्ञापन
हर्रेया। कस्बे के बीआर इंटर काॅलेज के मैदान पर सात दिवसीय रणजीत सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को कप्तानगंज के सपा विधायक कविंद्र चौधरी ने किया। उद्घाटन मैच चंद्रदीप घाट सिद्धार्थनगर व विक्रमजोत की टीम के बीच खेला गया। सिद्धार्थनगर के खिलाड़ी मोहम्मद सैफ मैन ऑफ द मैच रहे। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर सिद्धार्थनगर ने विक्रमजोत को 28 रन से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर की टीम के कप्तान महमूद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाजों ने पहले संभलकर खेलते हुए आसानी से रन बटोरे। निर्धारित 10 ओवरों में टीम ने मोहम्मद सैफ के 15 गेंदों में बनाए गए 26 रन की मदद से पांच विकेट पर 173 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए विक्रमजोत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम निर्धारित ओवरों में 145 रन ही बना सकी। टीम के कप्तान सत्य प्रकाश की 33 गेंदों में 11 छक्कों की मदद से बनाई गई 77 रनों की पारी के बावजूद टीम की हार हुई। मोहम्मद सैफ ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

आयोजक चेयरमैन कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने सैफ को 2100 रुपये बताैर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। आयोजक ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल छह फरवरी को खेला जाएगा। विजेता टीम को नकद दो लाख 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें