फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा शुरू

विज्ञापन
एपीएन पीजी कालेज में विश्वविद्यालय की परीक्षा देतीं छात्राएं। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा शुरू
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी
संवाद न्यूज एंजेसी
बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शनिवार शुरू हुई। 23 अप्रैल तक चलेगी। जिले में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध 67 महाविद्यालय हैं। इसके लिए 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे, वाइस रिकार्डर और राउटर, डीबीआर लगे हैं। इसे विश्वविद्यालय में बने कंट्रोल रूम जोड़ गया है। इसकी निगरानी कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र दूबे कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर संबंधित परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक को फोन कर निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 44 हजार परीक्षर्थी पंजीकृत है। शनिवार को सुबह 8 से 11 बजे तक एम अंतिम वर्ष की हिंदी, राजनीति शास्त्र, शिक्षा शास्त्र ,अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास का प्रथम प्रश्न पत्र, बीए भाग तीन हिंदी, बीएससी भाग तीन का इलेक्ट्रानिक कंप्यूटर साइंस, बीएससी कृषि भाग एक एवं एसएससी द्वितीय वर्ष की प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। द्वितीय पॉली में एमए प्रथम हिंदी, राजनीति शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, संस्कृत, अंग्रेजी, एवं इतिहास प्रथम प्रश्न पत्र, बी-काम भाग एक और दो का प्रश्न पत्र, एमकाम प्रथम और द्वितीय वर्ष का प्रथम प्रश्न पत्र , एमए गृहविज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र और एमएसी कृषि प्रथम वर्ष की प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्ष हुई। परीक्षा को शुचिता पूर्ण कराने के लिए जिले में नोडल अधकिारी डॉ. राजेश सिंह एवं सह नोडल डॉ. राजेंद्र बौद्ध ने राजन महिला डिग्री कॉलेज, अशोक महाविद्यालय हर्रैया और चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज पदमापुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें