वाल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र के मंडप गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले श्याम नाथ (27) की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत का कारण दम घुटना बताया है। शव पर चोट के कोई अन्य निशान नहीं मिले हैं।
हालांकि, युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका रहस्य अब भी बरकरार है। शनिवार की रात परिजनों के साथ भोजन कर कमरे में सोने गए श्याम नाथ के इस फैसले से पूरा परिवार स्तब्ध है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब उसके मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है, ताकि किसी संभावित मानसिक तनाव या अन्य कारणों का पता लगाया जा सके। संवाद