फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम...पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
गौरीदत्त धर्मशाला में आयोजित श्याम महोत्सव में श्याम बाबा का सजा भव्य आलौकिक दरबार स्रोत संगठन - फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
बस्ती। श्री श्याम वार्षिक महोत्सव के अवसर पर श्री श्याम सेवा मंडल बस्ती की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सोमवार रात गौरीदत्त धर्मशाला में सजे बाबा श्याम के भव्य दरबार में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मशहूर भजन गायक शुभम रूपम के मंच पर पहुंचते ही बाबा श्याम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

भक्तिभाव के बीच देर रात तक शुभम रूपम कोलकाता ने मंच संभाला। जैसे ही उन्होंने बाबा की स्तुति करते हुए ‘श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम’ और ‘हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा’ जैसे भजन गाए, श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने लगे। एक के बाद एक भजनों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा।
कार्यक्रम में अन्य भजन गायकों ने भी अपने सुमधुर भजनों से समा बांध दिया। देर रात बाबा श्याम की आरती के साथ पहले दिन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। बाबा का अलौकिक शृंगार, भजन संध्या और अखंड ज्योति मुख्य कार्यक्रम रहा। देर रात तक श्रद्धालु भजन संध्या में डुबकी लगाते रहे। इस दौरान श्रद्धालु श्याम बाबा के अलौकिक दर्शन पाने को लालायित थे।
विज्ञापन

विमल गोयल, राजेंद्र मोदी, प्रेम कुमार मोदी, अजय मोदी, अजय अग्रवाल, विक्की गड़िया, विशाल अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, राहुल मोदी, अंशुल मोदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें