फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेटियों के हाथ पीले करने के लिए मिले 2.83 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आर्थिक दृष्टि से कमजोर पिता को बेटी के विवाह में सहायता के लिए सरकार से शादी अनुदान योजना का लाभ मिलता है। चालू वित्तीय साल में पिछड़ा वर्ग के आवेदकों की बेटियों के हाथ पीला करने के लिए शासन से 2.83 करोड़ रुपये का बजट मिला है। जिसे पात्र आवेदकों के खातों में धनराशि भेज दी गई है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अनुमोदन पर 1417 आवेदकों के खातों में दो करोड़ 83 लाख 20 हजार रुपये स्थानांतरित किए गए हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को बेटी के ब्याह के लिए सरकार शादी अनुदान योजना का लाभ देती है। शादी अनुदान योजना के तहत आवेदक के खाते में 20 हजार रुपये सरकार की ओर से दिए जाते हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग के करीब दो हजार से अधिक आवेदन आए हैं। इसमें से पहले चरण में 1417 आवेदकों को लाभांवित करने के लिए जिलाधिकारी ने अनुमोदन दिया था और विभाग ने उनके खाते में धनराशि भेज दी है। बताया गया कि आवेदकों के खातों में धनराशि का स्थानांतरण कर दिया है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता ने बताया कि पहले चरण में जितना लक्ष्य प्राप्त हुआ था, उसके अनुसार प्राप्त बजट से पात्र आवेदकों के खाते में धनराशि भेज दी गई है।
विज्ञापन

इनमें जिले की ग्राम पंचायतों से विकासखंड वार और नगरीय क्षेत्रों से आवेदकों ने आवेदन कर लाभ के लिए अर्जी दी थी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जो व्यक्ति आवेदन करना चाहता है वह अर्हताओं का पालन करते हुए साइबर कैफे से आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें