फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम महोत्सव में बही भक्ति की बयार, झूम उठे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
श्याम महोत्सव में बही भक्ति की बयार
विज्ञापन

बस्ती। श्री श्याम सेवा मंडल बस्ती की ओर से श्याम महोत्सव पर शुक्रवार देर रात तक कार्यक्रमों का सिलसिला चला। कानपुर और लखनऊ के कलाकारों ने किया श्याम प्रभु का गुणगान किया।
विज्ञापन

गौरी दत्त धर्मशाला में आयोजित महोत्सव श्याम रसोई के साथ संपन्न हुई। 56 भोग, हवन, पूजन, भजन संध्या, नृत्य नाटिका आदि कार्यक्रमों को देखकर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। लखनऊ से आए कलाकार शुभम गुप्ता एवं पवन मिश्र ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। निखिल साहू ने ‘दीनानाथ मेरी बात छानी कोनी तेरे से, आखड़ी चुराकर बाबा जसी काठे मेरे से’, ‘बालक हूं मैं तेरा श्याम’ और ‘खाटू न जाऊं तो मेरा जी घबराता है, देख के तुझको दिल को मेरे चैन आता है’ प्रस्तुत किया। कोलकाता से आए जयशंकर चौधरी ने ‘डोरी खैंच के राखीजे, यो है बाबा का निशान’ प्रस्तुत किया। रितेश अग्रवाल के भजन ‘सांवरे की महफिल को हर कोई सजाता है’ प्रस्तुत पर तालियां बजीं। कानपुर से आई झांकी ग्रुप में रितेश श्रीवास्तव के संयोजन में दीपिका, काजल, अर्जुन, विशाल, रितिक, रोहित शर्मा ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया। राधा कृष्ण की झांकी भी कलाकारों ने प्रस्तुत किया। इस दौरान राजेन्द्र मोदी, विमल गोयल, प्रेम मोदी, कमलेश मोदी, राज गाडिया, श्याम मोदी, विक्की गाडिया, सुनील मोदी, साधना गोयल, शोभा मोदी, उमंग मोदी, उमा गोयल, सचिन गुप्त, हर्ष गौड़, जयशंकर चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें