बस्ती पुलिस लाइन सभागार में कार्यशाला का उदघाटन करते न्यायमूर्ति राकेश श्रीवास्तव और राहुल चतु?
- फोटो : BASTI
‘बिना भय के न्यायपूर्ण आदेश पारित करें’
बस्ती। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर शनिवार को पुलिस लाइंस बस्ती सभागार में मंडलीय न्यायिक अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। प्रशासनिक न्यायमूर्ति राकेश श्रीवास्तव ने टिप्स देते हुए कहा कि न्यायपूर्ण आदेश को बिना भय के पारित करें।
कार्यशाला में बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के न्यायिक अधिकारियों से प्रशासनिक न्याय मूर्ति ने कहा कि कानून के बिंदुुओं पर हमेशा चर्चा होनी चाहिए क्योंकि परिस्थितियों के अनुसार कानून परिवर्तित होता रहता है। कहा कि कोर्ट की मंशा वादकारियों के हितों को ध्यान रखना है। न्याय मूर्ति ने जमानत के उपबंधों तथा आवश्यक की अभिरक्षा संबंधी उपबंधों पर प्रकाश डाला। कहा कि कार्यशाला दैनिक, न्यायिक कार्यों के निष्पादन में काफी उपयोगी होगी। इससे पहले दीप प्रज्वलन और स्वागत कार्यक्रम हुआ जिसमें क्लस्टर जज न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी की भी उपस्थिति रही। बस्ती के जिला जज ज्ञान प्रकाश तिवारी प्रथम, संतकबीरनगर के जिला जज जयशंकर मिश्र तथा सिद्धार्थनगर के जिला जज प्रेमनाथ भी शामिल रहे।
संचालन नोडल अधिकारी एडीजे बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान आपराधिक मामलों से संबंधित विषय जमानत के उपबंध, अवयस्क की अभिरक्षा तथा दीवानी मामलों में न्यायालय की विवेकीयशक्ति, अस्थाई निषेधाज्ञा तथा समन संबंधी प्राविधान पर विस्तार से चर्चा हुई। संतकबीरनगर के जिला जज जयशंकर मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला मंडल के सदस्य सिविल जज सीनियर डिवीजन कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने यह जानकारी दी। बताया कि कार्यशाला में एडीजे मनमीत सिंह सूरी, सीजेएम अंकिता दुबे, जेएम अम्बरीश त्रिपाठी, सिविल जज अंशुमाली पांडेय, अम्बरीश श्रीवास्तव, अतुल नायक तथा अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।