वाल्टरगंज। गोरखपुर-लखनऊ रेल खंड पर थाना क्षेत्र के अटरा पुल पर मंगलवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से अटरा निवासी 18 वर्षीय अंकज पुत्र स्व राम केवल यादव की मौत हो गई।
परिवार के लोगों ने बताया कि वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। भाई राम ललित यादव ने बताया कि तीन दिन पहले ही अंकज चंडीगढ़ से घर लौटा था। वहां वह शटरिंग का कार्य करता था। मंगलवार शाम को चौराहे पर टहलते हुए लोगों ने देखा था।
उसकी मां ने चौराहे पर लोगों से पूछताछ की तो चौराहे के लोगों ने बताया कि वह अटरा पुल की तरफ गया था, लेकिन रात भर नहीं लौटा। सुबह लगभग 11 बजे पुलिस के माध्यम से जानकारी मिली तो उसका भाई थाने पहुंचा और शव की पहचान की।
मौत की खबर से उसकी मां सावित्री देवी बेहोश हो गईं। भाई बुद्धिराम, राम ललित, दुर्गेश सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानध्यक्ष उमा शंकर तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने देर शाम वाराहक्षेत्र घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद