फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम कथा और शतचंडी राम महायज्ञ शुरू

Thu, 21 Jan 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पौराणिक पांडव युगीन बाबा झुंगीनाथ धाम में कलश स्थापना के साथ ही आठ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा और शतचंडी राम महायज्ञ का श्रीगणेश हुआ। कड़ाके की ठंड और शीतलहर पर आस्था भारी पड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा झुंगीनाथ से मनवर नदी का जल लेकर कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन


धार्मिक गीतों के साथ मंगलगान करते विभिन्न मार्गों से होती हुई कलश यात्रा कथा स्थल पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित कर विधि-विधान से श्रीराम कथा प्रारंभ हुई।

आयोजक पं. ध्रुव चंद्र पाठक ने बताया कि कलश यात्रा में विमलेंद्र शुक्ल, राम सुंदर चौधरी, माता बदल पाठक, ओम प्रकाश पाठक, जितेंद्र पाठक, ओम प्रकाश पाठक, सावित्री सिंह, सुमन आर्या, रामकेवल यादव, महेंद्र पाठक, अनूप राम मिलन गौड़ के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


कथा वाचक दामोदर दास, पं. अवधेश जी महराज, प्रीति पांडेय के प्रवचन के बाद सायं 7 बजे से 8 बजे तक मथुरा वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला की प्रस्तुति की जा रही है। प्रथम दिन भगवान श्रीकृष्ण के मोहक झांकी का मंचन हुआ और हनुमान जी के विविध रूप प्रस्तुत किए गए। 26 जनवरी को विधि विधान और विशाल भंडारे के साथ अनुष्ठान संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें