फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण में मिलीं कमियां

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण में मिलीं कमियां
विज्ञापन

भानपुर। बीडीओ रामनगर मंजू त्रिवेदी की ओर से शनिवार को ग्राम पंचायत भोलापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हुए कार्यों का निरीक्षण किया गया। कमियां मिलने पर बीडीओ ने सचिव, रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक को कमियों में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी से जवाब तलब किया है।
शनिवार को गांव में पहुंची बीडीओ ने आवास लाभार्थियों से मिलकर कार्यों की प्रगति जांची। कई आवास मानक से बड़े पाए गए। कई की दीवार की चुनाई सीमेंट और बालू-मोरंग से होती नहीं पाई गई। आवास में एक कमरे की जगह दो कमरे और मानक से बड़े आकार के बने पाए गए। कई में रसोई का निर्माण भी नहीं होना पाया गया। वहीं तीन आवास ऐसे मिले, जिनकी पहली किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन निर्माण नहीं शुरू हो सका है।
विज्ञापन

इस पर बीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सचिव और रोजगार सेवक से जवाब तलब किया, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। किसी भी लाभार्थी का नाम सार्वजनिक रूप से गांव के विद्यालय पर लिखा होना नहीं पाया गया। इन सभी कमियों को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने सभी जिम्मेदारों से जवाब देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बीडीओ ने बताया कि जांच में जो कमियां मिली हैं, उसके लिए सचिव पिंटू रौनियार, तकनीकी सहायक प्रवीन कुमार व रोजगार सेवक आरती से जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें