फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्टर में अंकित करें भूमि विवाद के मामले : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रजिस्टर में अंकित करें भूमि विवाद के मामले : एसपी
विज्ञापन

नगर बाजार। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने शनिवार को नगर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के समस्त भूमि विवाद के संबंध में राजस्व विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर संबंधित को अनिवार्य रूप से पाबंद कराएं।
इसके साथ ही प्रकरण को भूमि विवाद रजिस्टर में अंकित करने के लिए भी उन्होंने निर्देश दिया। कहा कि बाइक पर तीन लोगों के चलने पर चालान करने व लंबित विवेचनाओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण समय से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश दिया कि थाना परिसर, मेस, आवास, बैरक, शौचालय आदि की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान उप निरीक्षक सूर्यभान यादव, सचिन मिश्रा, महिला उप निरीक्षक किरन भास्कर, वीरेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें