कपड़ों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
- फोटो : 1
बस्ती। मौसम में बदलाव के साथ ही बाजार का ट्रेंड भी बदलने लगा है। स्वेटर और जैकेट से भरी रहने वालीं दुकानों में अब गर्मी में इस्तेमाल होने वाले कपड़े दिखाई देने लगे हैं। साथ ही, फुटपाथों पर गमछा, चश्मे और धूप से बचने के लिए अन्य सामानों की दुकानें भी सजने लगी हैं।
गांधीनगर, पुरानी बस्ती, कटरा तक दुकानों पर हल्के कपड़े और गर्मी में पहने के लिए हल्के रंग के कपड़े लोगों की पसंद बन रहे हैं। दुकानदार भी ग्राहकों की मांग के अनुरूप कपड़ों से दुकानों को सजाने लगे हैं। शुक्रवार को गांधीनगर बाजार में महिलाएं हल्के काटन के कपड़ों की खरीदारी करते हुए दिखीं। जनवरी के आखिरी सप्ताह से ही तेज धूप और बढ़ते तापमान से जल्द ही गर्मी का अहसास होने लगा है।
मांग के अनुसार दुकानदारों ने कपड़ों से दुकानों को सजा लिए हैं। गांधीनगर के कपड़ा व्यवसायी सुनील गुप्ता ने बताया कि गर्मी में लोग काटन के हल्के कुर्ते, कैपफ्री, लोवर, जींस कुर्ता, लोवर, टी-शर्ट पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। ग्राहकों की मांग को देखते हुए दुकानों पर गर्मी में पहने वाले कपड़ों को सजाना शुरू कर दिए हैं।
महिलाएं काटन के शूट व गाउन पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। शरारा-गरारा, काटन के शूट, शीफान के कपड़े हल्के रंग जैसे सफेद, क्रीम कलर व हल्का गुलाबी रंग युवतियों की पहली पसंद है। काटन के शूट पांच सौ से लेकर तीन हजार रुपये तक दुकानों पर उपलब्ध है।