फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : बंद रही दुकानें, सड़कों पर सन्नाटा

विज्ञापन
बड़ेवन चौराहे पर गाड़ियों की जांच करती पुलिस। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
लॉकडाउन : बंद रही दुकानें, सड़कों पर सन्नाटा
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू हुए लॉकडाउन के चलते शनिवार को आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठान बंद रहे। शहर की सड़कों पर सन्नाटा दिखा। बेवजह घर से निकालने पर पुलिस ने कहीं चेतावनी देकर छोड़ा तो कहीं गाड़ियों का चालन किया।
शहर के गांधीनगर इलाके में दिनभर पुलिस पेट्रोलिंग वाहन घूमते रहे। शहर के कटरा, बड़ेवन, कंपनीबाग, फव्वारा चौराह, रौता, रोडवेज, जिला अस्पताल, दक्षिण दरवाजा आदि जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। बिना ठोस कारण घर से निकलने वालों पर कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन

मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा सहित कुरियार, ओरवाड़ा, पक्कवा बाजार, हल्लौर में लॉकडाउन के कारण दुकानें बंद रहीं। आवश्यक काम के लिए घर से निकले लोगों को पुलिस ने पूछताछ के बाद गंतव्य की ओर जाने की इजाजत देती रही। शुगर मिल कर्मी हृदयराम यादव, छोटे लाल, पराग, रामजियावन, प्रकाश, जितेंद्र प्रसाद, रामऔतार आदि ने बताया कि पुलिस ने रोककर घर से निकलने का कारण पूछा और जाने दिया। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा सहित कुसौरा, आगैना, गौसपुर, चमनगंज, अकसड़ा, बहादुरपुर, बबुरहिया में दवा की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। पुलिस आवश्यक काम से घर से निकलने लोगों को आने-जाने दे रही थी।
थानाध्यक्ष विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आवश्यक काम से घर से बाहर निकले लोगों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार लॉकडाउन के कारण दुकानें बंद रहीं। बाजार में सन्नाटा छाया रहा। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने सुबह कस्बे में फ्लैग मार्च किया। कस्बे से सटे बेलघाट मार्ग और नगर बाजार रोड पूरा दिन सूना पड़ा रहा। चौकी प्रभारी विनोद चतुर्वेदी ने बताया की लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कराया जा रहा है। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार एसओ राजेश कुमार मिश्रा पूरे दिन क्षेत्र में घूमकर माइक से लोगों को जागरूक करते रहे। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग व शिवाघाट मार्ग सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

मेडिकल व किराना स्टोर को छोड़कर पूरा बाजार बंद रहा। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सल्टौआ, पचमोहनी, भानपुर कस्बा, नरखोरिया, सोनहा कस्बे में संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मास्क न पहनने वालों से जुर्माना वसूला गया। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार लॉकडाउन में रामजानकी मार्ग सूना पड़ा रहा। बाजार में मेडिकल की दुकानों को छोड़कर अन्य प्रतिष्ठान बंद रहे। पुलिस की सख्ती की वजह से लोग घरों से बाहर कम ही निकले। गणेशपुर प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहा। चौराहों पर पुलिस तैनात रही जो बेवजह घर से निकले लोगों को घर वापस भेजती रही। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार लॉकडाउन के कारण बाजार में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें