फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीना मंगलसूत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीना मंगलसूत्र
विज्ञापन

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के बेलाड़ी पुल के पास महिला के गले से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार दो बदमाश फरार हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने सहयोगियों के साथ नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ना चाहा, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों पर लूट का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, नगर थाने के भूअर सराय निवासी चंद्रेश प्रजापति ने तहरीर में बताया है कि वह पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे। वहां से शुक्रवार को बाइक से लौटते वक्त बेलाड़ी पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर उनकी पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए। घटना से दंपती सहम गए। फिर पुलिस को सूचना दी। नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों का हुलिया आदि की जानकारी लेकर छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें