फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्राहकों को नकली सोना देकर दुकानदार चंपत

Fri, 21 Mar 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के हरदी गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने सर्राफा दुकानदार पर नकली सोना देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नौ पीड़ितों ने सामूहिक रूप से पुलिस को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, दुकानदार फरार है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, हरदी चौराहे पर एक साल पहले एक युवक ने किराये के मकान में सोने-चांदी के आभूषण की दुकान खोली थी। धीरे-धीरे आसपास गांव के लोगों से दुकानदार की नजदीकियां बढ़ गईं। लोग इसके यहां सोना गिरवी रखकर रुपये भी लेते थे। एक सप्ताह पहले गांव के श्रीराम, अब्दुल, राशिद, रहमान, दुख राम, अनूप, रत्नेश मिश्रा, अनूप पांडेय, मंगलदीप सहित अन्य लोगों ने जब उसके दिए सोने की जांच कराई तो वह नकली निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब इस बात की भनक दुकानदार को लगी तो वह दुकान बंद कर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके कुछ करीबियों से पूछताछ की है। पीड़ितों ने बताया कि वह गांव के तमाम लोगों को कई लाख रुपये का नकली सोना देकर फरार हो गया है। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया मामले में तहरीर मिली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें