फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कई ट्रेनों का बदला रास्ता, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Fri, 21 Mar 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से गौर-बभनान रेलवे स्टेशन के बीच समपार संख्या 220 पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण कार्य के चलते बस्ती के रास्ते जाने वाली कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
इसके चलते सफर करने वाले यात्री ट्रेनों के बारे में जानकारी अवश्य कर लें। उसके बाद यात्रा की शुरुआत करें। ऐसा न करने पर यात्रियों की ट्रेनें छूट सकती है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के खलीलाबाद, बस्ती, गौर, बभनान के रास्ते जाने वाली जिन एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, उनमें 20 मार्च और दो अप्रैल को सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस विशेष ट्रेन गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।
21 मार्च को आनंद विहार टर्मिनस-जोगबनी विशेष ट्रेन एवं दिल्ली-रक्सौल विशेष ट्रेन व आनंद विहार टर्मिनल सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते जाएगी।
इसके चलते इन ट्रेनों का ठहराव मनकापुर, बभनान, गौर, बस्ती, खलीलाबाद रेलवे स्टेशनों पर उस दिन नहीं रहेगा। तीन अप्रैल को जाने वाली मथुरा-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन व आनंद विहार टर्मिनस बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस ट्रेन गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए 80 किमी दूर गोरखपुर या 90 किमी दूर गोंडा रेलवे स्टेशन जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे बाबूलाल और अब्दुल मजीद ने बताया कि दिल्ली तक की यात्रा करनी थी, मगर ट्रेन का मार्ग परिवर्तन होने की जानकारी नहीं हो पाई। शुक्रवार को बस्ती के रास्ते जाने वाली साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय से 10 मिनट नियंत्रित (देरी) कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें