फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार्य संस्कृति में बदलाव लाएं थानेदार, अन्यथा होगी कार्रवाई

Wed, 25 Dec 2024 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक दिनेश कुमार पी. ने सोमवार की रात जिले के थानाध्यक्षों और अधिकारियों के साथ अपराध की समीक्षा की।
थानाध्यक्षों के कामकाज और उनके तौर-तरीकों पर सवाल उठाए गए। उन्होंने कहा कि थानेदार अपने कार्य संस्कृति में बदलाव लाएं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
डीआईजी ने कहा कि 13 दिन के कार्यकाल में उन्होंने पाया कि थानाध्यक्षों के कार्यों में और सुधार लाने की जरूरत है। कहा कि उनके पास लोग प्रार्थनापत्र लेकर पहुंच रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि थानों पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
जनपद में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ने पर चिंता जताई गई और इस पर रोक लगाने के प्रयास करने को कहा। कहा कि सभी थानाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा घटनाओं की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी जाए। इसके साथ ही उस पर कार्रवाई किया जाना भी सुनिश्चित किया जाए। ताकि लोगों समय पर न्याय मिले।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना को छिपाने अथवा दबाने की कोशिश न की जाए। महिला संबंधित अपराधों के मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखकर त्वरित विधिक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। ऑपरेशन कन्वीक्शन, आपरेशन त्रिनेत्र, डिजिटल वारियर, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि पर कार्रवाई संबंधी सूचना देते समय पूरा विवरण अंकित किया जाए। इस दौरान एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एएसपी ओपी सिंह, समस्त सीओ और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।र

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें