फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महाकुंभ के लिए चलेंगी 50 शटल बसें

Wed, 25 Dec 2024 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। गोरखपुर परिक्षेत्र में शामिल बस्ती समेत आठों डिपो से 50 शटल बसें महाकुंभ में सेवा देंगी। इसमें बस्ती जिले को कुल नौ बसें तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। ये वे बसें होंगी, जो नई व बीएस सिक्स मॉडल की होंगी, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान परेशानी न उठानी पड़े।
प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ मेले को लेकर परिवहन निगम तैयारियों में जुट गया है। श्रद्धालुओं को लगातार 45 दिन तक यानी 26 फरवरी तक निगम सेवा देगा।
विज्ञापन

आवागमन में परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए बस्ती समेत गोरखपुर परिक्षेत्र के आठों डिपो से 390 बसों को महाकुंभ भेजने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं 50 नई बसों को शटल सेवा के लिए तैयार रखने को कहा गया है। इसमें बस्ती डिपो की नौ, गोरखपुर की 12, राप्तीनगर की चार, देवरिया की चार, सिद्धार्थनगर की पां, महाराजगंज, सौनौली और पड़रौना डिपो की चार-चार नई शटल बसों का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार यह वह बसें हैं जो एकदम नई हैं और बीएस सिक्स मॉडल की हैं। इस समय बस्ती डिपो में इस मॉडल की कुल 26 बसें हैं।
जो नियमित रूप से श्रद्धालुओं की सेवा में लगाई गई हैं। बस्ती डिपो में कुल 97 बसें निगम की हैं और 35 बसें अनुबंधित शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार की सुबह दो और नई बसें आ रही हैं। इस प्रकार अब डिपो के बेड़े में कुल 134 बसें हो जाएंगी। न

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें