फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर में निकली शिव बरात, झूम उठे श्रद्धालु

Sun, 10 Mar 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शिव बरात में उमड़ी श्रद्धा, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में शिव बरात निकाली गई। पुरानी बस्ती क्षेत्र में जगह जगह शिव बरात का स्वागत हुआ। इसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। लोग शिवभक्ति में झूमते, नाचते आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान अबीर-गुलाल उड़ाए गए।
दक्षिण दरवाजा चौराहे से शिव बरात का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे के साथ लोग थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। रास्ते भर मंगलगान हुआ। भक्ति गीतों और जयकारे गूंजते रहे। यह बरात मंगल बाजार, करूआ बाबा चौक होते हुए वापस अन्नपूर्णा रसाई पहुंची। यहां विधि-विधान से शिव-पार्वती का प्रतीकात्मक विवाह कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्नूपर्णा रसोई के संचालक राघवेंद्र प्रसाद मिश्रा पट्टू के संयोजन में बरात में 28 प्रकार की झांकियां सजाई गई थी। इनमें शिव-पार्वती, रामदरबार, हनुमानजी, महाकाल, शिवभक्त, कंकाल की सवारी की झांकी काफी मनमोहक रही। रास्ते में जगह- जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बरातियों का स्वागत किया। आयोजक ने सभी के प्रति आभार जताया। मुख्य यजमान श्रवण पाल, राकेश सिंह, एसके पांडेय रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विष्णु गुप्ता, हरिमोहन वर्मा, प्रिंस मिश्रा, राजीव धींगरा आदि ने महती भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें