फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षामित्र शिक्षक पात्रता एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 08 Jan 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
शिक्षा मित्रों ने प्रशासन को सौंपा मुख्यमंत्री को संबो​धित ज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शिक्षामित्र शिक्षक पात्रता एसोसिएशन ने मंगलवार को उत्तराखंड राज्य शिक्षक नियमावली की तरह उत्तर प्रदेश में भी नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पूनम यादव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि एनसीटीई की ओर से सहायक अध्यापक पद के लिए निर्धारित अर्हता बीटीसी ,टीईटी, सीटीईटी के उपरांत 24 वर्ष की सेवा अनुभव को आधार मानकर शिक्षामित्रों को नियमित किया जाए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, महामंत्री संतोष दुबे, कोषाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, बाल गोपाल शुक्ल, राजेश पांडेय ने कहा कि शिक्षामित्रों की सेवा शिक्षक से कम नहीं है। इसलिए उन्हें समान काम का समान वेतन और सुविधा मिलनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें