छोटी दिवाली पर खिलाड़ियों ने की खेल विधाओं की पूजा-अर्चना, मांगी सुख-समृद्धि की कामना
विज्ञापन
बस्ती। छोटी दिवाली पर शनिवार को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने दीप जलाकर खेल विधाओं की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
शाम होते ही स्टेडियम परिसर सैकड़ों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने ग्राउंड पर पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किए। इसके बाद खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने भी उत्साह के साथ दीपोत्सव में भाग लिया। सभी ने अपने-अपने खेलों से जुड़े उपकरणों और विधाओं की पूजा कर खुशहाली की कामना की।