फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 4.67 करोड़ से बनेंगी सात सड़कें...मुख्य मार्गों तक पहुंचना होगा आसान

Sat, 07 Feb 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बस्ती सदर के लटेरा भट्ठा होते हुए गोपालपुर संपर्क मार्ग संवाद
विज्ञापन
बस्ती। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) के तहत जिले की सात सड़क परियोजना के लिए चार करोड़ 67 लाख 23 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। स्वीकृत धनराशि से जिले में चयनित सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। कई सड़कें सीसी हैं, इसके निर्माण से मुख्य मार्गों से कनेक्टीविटी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वांचल विकास निधि से पांच ब्लॉकों बस्ती सदर, गौर, परशुरामपुर, सांऊघाट और दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र की सात सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है। लगभग साढ़े सात किमी. लंबी इन सड़कों का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जरिये हो रहा है। इस पर 467.23 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बताया गया कि जिसमें शासन की ओर से 50 प्रतिशत धनराशि जारी कर दी गई है।
जनप्रतिनिधियों की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन में भेजा गया था, जहां से जनपद की सात नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। बताया गया कि ये सड़कें काफी दिनों से खराब हालत में थीं। इससे किसानों और ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। सड़कों का निर्माण होने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्वांचल विकास निधि से जिन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, उसमें 0.900 किमी लंबे दुबौलिया ब्लॉक से बरदिया कुंवर मिच से चपरा मार्ग के बीच नवनिर्माण कार्य 58.89 लाख से कराया जाएगा। परशुरामपुर ब्लॉक से ग्राम कंजा तिवारी में दौलतपुर पिच मार्ग तक पिच सड़क का निर्माण कार्य के लिए 0.900 किमी के लिए 58.51 लाख स्वीकृत हुआ है। इसी ब्लॉक के ग्राम मदनापुर से नंदनगर तक पिच रोड निर्माण कार्य 0.740 किमी के लिए 39.72 लाख स्वीकृत हुआ है।
बस्ती सदर के रामपुर संपर्क मार्ग से लटेरा भट्ठा होते हुए गोपालपुर संपर्क मार्ग का नव निर्माण के लिए 1.950 किमी के लिए 141.79 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है। गौर ब्लॉक के बभनान सोनहा संपर्क मार्ग पर बेलभरिया जंगल पेट्रोल पंप से सरदहा हरनरायन गांव तक खडंजा मार्ग का लेपन कार्य 1.420 किमी के लिए 73.40 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। सांऊघाट ब्लॉक के दाउदपट्टी से तेलियाडीह मार्ग लंबाई 500 मीटर सीसी रोड के निर्माण के लिए 48.45 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसी प्रकार सदर ब्लॉक के जिगिना रामपुर मार्ग से बरी पोखरा से काली मंदिर पिच तक सड़क निर्माण कार्य 0.600 किमी के लिए 46.47 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। पूर्वांचल विकास निधि से सड़कों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से धनराशि मिलने पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें