फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोर्ट के आदेश पर किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में सात नामजद

Thu, 29 Jun 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में सात नामजद
विज्ञापन



बस्ती। नगर थाना क्षेत्र में की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




पीड़िता ने तहरीर में लिखा है कि 10 अगस्त 2022 को दिन में 11.30 बजे वह घास काटने खेत में गई थी। वहां घात लगाकर बैठे अमेरिका ने उसे दबोच लिया। आरोप है कि उसके साथ जबरन मारपीट कर दुष्कर्म किया। किसी से घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि किशोरी डर गई उसके बाद आरोपी अमेरिका ने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए। जब ये बात परिजनों तक पहुंची तो वे भी शादी का दबाव बनाने लगे। लेकिन अमेरिका और उस के घरवालों ने शादी से इंकार कर दिया। आरोप है कि पीड़िता और उसके परिजनों से मारपीट की। ऐसे में पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। न्यायालय ने आरोपी अमेरिका, उसके माता, पिता भाई समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। एसओ नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया की कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें