फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में खुलेंगे सात ओपेन जिम, निशुल्क मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में खुलेंगे सात ओपेन जिम, निशुल्क मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

- सोनहा, हरैया, नगर बाजार, तेलियाजोत, पांडेय बाजार, पिकौरा शिवगुलाम व टिनिच खुलेंगे जिम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के सात स्थानों पर ओपेन जिम खुलेंगे। सोनहा, हरैया, नगर बाजार, तेलियाजोत, पांडेय बाजार, पिकौरा शिवगुलाम व टिनिच में सार्वजनिक ओपन जिम बनाए जाने की मंजूरी मिल गई है। इससे आसपास गांव के आम जनमानस को निशुल्क जिम की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक ओपन जिम खुलने से स्थानीय नागरिकों काफी सुविधा मिलेगी। इस जिम में व्यायाम करने वाले लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कहा कि जिले के कई प्रमुख स्थानों पर ओपन जिम खोले जाने का प्रस्ताव बनाया गया है। प्रथम चरण में कुल सात स्थानों पर जिम खुलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सांसद के मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि सांसद हरीश द्विवेदी की ओर से क्षेत्रवासियों को जिम का तोहफा दिए जाने से स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है। सोनहा संस्कृत पाठशाला के प्रांगण में बनने की कवायद शुरू हो चुकी है। कार्यदायी संस्था ने निर्माण स्थल का निरीक्षण करके स्थान चिह्नित कर लिया गया है। इस दौरान ओमप्रकाश त्रिपाठी, प्रमोद प्रजापति, मुन्नीलाल तिवारी, राजकुमार चौरसिया, आनंद शुक्ल, विकास, आशुतोष, रुद्रनाथ चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें