फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धान की फसल जलाने के प्रकरण में 88 सौ रुपये में सुलह

Thu, 14 Nov 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बकरी चराने पर रविवार को हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। बकरी चराने को लेकर मारपीट व एक बीघा धान की फसल जलाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार की देर रात सुलह करा दिया। आरोपी को इसके एवज में 88 सौ रुपये देने हैं।
वहीं मुख्य आरोपी को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों ने सुलह कर लिया। बनहा गांव में राम सुमेर मौर्या के खेत में रविवार की शाम 5:30 बजे कोटिया गांव के लोकई बकरी चरा रहे थे। मौर्य के घर की संगीता देवी ने बकरी चराने से मना किया तो बकरी चराने वाले संगीता देवी से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम सुमेर के परिजन खेत में पहुंचे तो दोनो पक्ष में मारपीट हुई। शाम 6 बजे राम सुमेर मौर्या की दो बीघे तैयार धान की फसल को किसी ने आग लगा दी। सोमवार को दोनों पक्ष के लोग थाने पर गए तो पुलिस ने विजय बहादुर मौर्या और दूसरे पक्ष के तिलक, सैदा हुसैन निवासी कोटिया, मो सलीम निवासी पूरे अवधी हर्रैया का शांति भंग में चालान कर दिया। रात 11 बजे पुलिस फिर बनहा गांव पहुंची और पीड़ित किसान के यहां जाकर समझा बुझाकर 88 सौ रुपये देने की शर्त पर सुलह करा दिया। विजय बहादुर मौर्या ने बताया कि 22 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 4 क्विंटल धान का पैसा थाने पर मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें