- नौ मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की हुई प्री ट्रायल बैठक
बस्ती। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसे लेकर जिला जज शमसुल हक ने प्रशासनिक अधिकारियों, बैंक अधिकारियों के साथ प्री-ट्रायल बैठक की। जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाए, जिससे आम जन को त्वरित व सुलभ न्याय मिल सके। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को नियत किया जाए ताकि अधिकतम मामलों का निस्तारण हो सके। नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार गिरि ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नौ मई को जनपद न्यायालय, कलक्ट्रेट मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालयों में किया जाएगा।
इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र कुमार, एसडीएम रूधौली मनोज प्रकाश, सीओ सत्येंद्र तिवारी, एसडीओ अमहट आशुतोष कुमार, समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।