फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विजेंद्र मंडल अध्यक्ष, हेमंत प्रताप बने महामंत्री

Wed, 29 Apr 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव इन्सपेक्टर्स एसोसिएशन के अधिवेशन में उठे मुद्दे
विज्ञापन



बस्ती। बुधवार को उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव इन्सपेक्टर्स एसोसिएशन का मंडलीय अधिवेशन विकास भवन सभागार में संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक विकास कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वसम्मत से रमेश चंद्र कन्नौजिया संरक्षक, विजेंद्र कुमार यादव मंडल अध्यक्ष, हेमंत प्रताप सिंह महामंत्री, अरविंद झा उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार गौतम कोषाध्यक्ष घोषित किया गया।
इसी कड़ी में बस्ती जिला इकाई से विजय वर्मा अध्यक्ष, नीरज कन्नौजिया महामंत्री, सिद्धार्थनगर से अमरीश कुमार यादव अध्यक्ष, रामजी गौतम महामंत्री, संतकबीरनगर से रामसजीवन पांडेय अध्यक्ष, संजीव कुमार महामंत्री चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक विजय कुमार मिश्र ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अधिवेशन में कोऑॅपरेटिव इन्सपेक्टर्स एसोसिएशन की समस्याओं पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला और एकजुटता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक विकास कुमार ने कहा कि संघ की अपनी विशेष शक्ति होती है। इस दौरान सुनील कुमार पांडेय, राजेश कुमार यादव, विनोद मिश्र, धर्मराज यादव, राजीव लोचन पाठक, विनोद, रामसजीवन पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें