फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परिषदीय विद्यालयों में सत्र परीक्षाएं शुरू

Tue, 26 Aug 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के करीब 2 हजार परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सत्र परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन मौखिक परीक्षा हुई। सोमवार को पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक कक्षा 6 से आठ तक के छात्र-छात्राओं की कृषि विज्ञान एवं गृह शिल्प की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

जिले के करीब 2 हजार प्राथमिक विद्यालयों में डेढ़ लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। दस अंकों वाली इस सत्र परीक्षा के पहले दिन कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा हुई। कक्षा 6 से आठ तक के बच्चों की कृषि विज्ञान, गृह शिल्प तथा खेल एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा हुई। परिषदीय स्कूलों में वार्षिक एवं छमाही परीक्षा के अलावा दो बार सत्र परीक्षाएं भी होती हैं।
सत्र परीक्षा के दौरान कक्षा 1 से 5 तक के छात्र छात्राओं की हिन्दी, गणित, संस्कृत, सामाजिक विषय, अंग्रेजी एवं कला-संगीत की परीक्षा होती है जबकि कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं की हिन्दी, विज्ञान, संस्कृत, सामाजिक विषय, अंग्रेजी, कला एवं संगीत, कृषि विज्ञान एवं गृह शिल्प के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा की भी परीक्षा होती है। परिषदीय स्कूलों में यह परीक्षा पहले 18 से 23 अगस्त तक कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। बाद में स्कूलों की विलय प्रक्रिया में समय लगने के कारण इसको संशोधित करते हुए 25 से 30 अगस्त तक कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें