कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के गौसपुर बाजार में एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक सवार बेकाबू होकर गिर गया। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय गोविंद, उनकी मां 70 वर्षीय उषा देवी पत्नी लल्लन और 5 वर्षीय बेटा गौरव निवासी शनिचरा बाजार, थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर बाइक से अयोध्या की तरफ जा रहे थे। गौसपुर बाजार के पास साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। एंबुलेंस से तीनों को बहादुरपुर सीएचसी भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद