फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मई-जून की गर्मी का अहसास करा रहा सितंबर

Sat, 30 Sep 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- 15 अक्तूबर तक नजर नहीं आ रहे राहत के आसार
विज्ञापन

- 12 साल बाद सितंबर माह में पड़ रही इतनी गर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इन दिनों जिले में मई जून की गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम गर्म होने के साथ दिन का तापमान 36 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। दिन में तेज धूप और उसम से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 15 अक्तूबर तक राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
शुक्रवार को दिन में उमस भरी गर्मी से लोग खासे परेशान दिखे। दिन में बादलों का भी सिलसिला जारी रहा। धूपछांव के बीच अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि करीब 12 साल बाद सितंबर माह इतना गर्म हो रहा है। इसका कारण है कि बारिश का औसत से कम होना। बताया कि तापमान का असर कृषि के अलावा लोगों पर भी पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में लोग अधिक बीमार पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित हो रहीं फसल

शहर समेत अंचलभर में बारिश न होने के चलते किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रेमशंकर ने बताया कि धान की फसल में बालियां आ रही हैं। अब यदि तापमान कम नहीं हुआ तो फसल में कीट-रोग अधिक लगेंगे इससे उत्पादन पर असर पड़ेगा।

हफ्तेभर में तापमान का हाल
तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
23 सितंबर 29.0 22.5
24 सितंबर 32.0 25.0
25 सितंबर 32.6 25.5
26 सितंबर 33.3 26.1
27 सितंबर 35.6 26.5
28 सितंबर 35.5 26.0
29 सितंबर 36.4 25.5
-
आंकड़े: आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी विभाग के द्वारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें