फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जनपदीय चयन-ट्रायल में सीनियर हैंडबॉल खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
स्टेडियम में जनपदीय ट्रायल में शामिल ​खिलाड़ी स्रोत विभाग - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
बस्ती। 13 से 16 अक्तूबर तक झांसी में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय पं. दीन दयाल उपाध्याय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में बस्ती की टीम शामिल होगी। टीम खिलाड़ियों का चयन-ट्रायल जनपद स्तर पर सोमवार से शुरू हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में जनपद स्तरीय ट्रायल में 21 खिलाड़ी शामिल हुए। ट्रायल में सफल खिलाड़ी छह अक्तूबर को आयोजित मंडलीय चयन-ट्रायल में शामिल होंगी। इसमें सफल खिलाड़ी को टीम में जगह मिलेगी, जो झांसी में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि बालक वर्ग हैंडबॉल खेल में 18 खिलाड़ी शामिल हुए, जिन्होंने खेल में पसीना बहाया। कोच विकास सोनकर की अगुवाई में दोनों वर्ग का चयन-ट्रायल स्टेडियम में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें