बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र में बाजार से घर लौट रही युवती को कार में खींचकर अश्लील हरकत करने का आरोप है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उस पर दो हजार रुपये के बदले आपत्तिजनक मांग की। स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। हालांकि, पुलिस ने मामले को निराधार बताया है।
रखौना चौकी क्षेत्र के एक गांव की युवती के अनुसार, वह लालगंज बाजार से लौट रही थी। इसी दौरान दाे लोगों ने उसे गाड़ी में खींच लिया। उसके साथ अश्लील हरकत की। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने एसपी से मुलाकात की। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पेशबंदी से जुड़ा बताया गया है। घटना में सत्यता सामने नहीं आई है। जांच पूरी करके एसपी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। संवाद